कमरे में सुहागरात मना रहा था दूल्हा, पुलिस की दबिश पड़ी तो...!

 यूपी के रामपुर जिले से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले न केवल पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया बल्कि जिसने भी सुना वह भी हैरान रह गया। एक युवक का युवती से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से बेपनाह मोहब्बत करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच अवैध संबंध भी हो गए थे। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन प्रेमी शादी के लिए राजी नहीं था।

एक दिन प्रेमी ने शादी करने से सीधे मना कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने जाकर प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखा दी। इससे प्रेमी घबरा गया। दोनों के परिवार वालों ने सुलह-समझौता कराकर दोनों की शादी करा दी। इधर पुलिस रिपोर्ट लिखने के बाद आरोपी को तलाश कर रही थी। सुहागरात पर पुलिस दबिश देने पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर दूल्हा डर के मारे सुहागरात बिना मनाए ही दीवार फांदकर वहां से भाग निकला।

मामला रामपुर जिले के सैदनगर के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्यार में इस कदर डूब गए कि सारी हदें पार कर दीं। इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी हो गए। इसके बाद प्रेमी अक्सर प्रेमिका से मिलकर संबंध बनाने लगा था। प्रेमिका ने इसके बाद प्रेमी से शादी करने को कहा, लेकिन प्रेमी हर बार प्रेमिका की बात को टालता था। प्रेमी ने एक दिन सीधे शादी करने से मना कर दिया। दो दिन पहले प्रेमिका सीधे थाने पहुंच गई और प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया।

मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस युवक की तलाश करने लगी। अपने ऊपर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की खबर जब युवक को लगी तो वह घबरा गया। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए दोनों परिवार वालों ने समझौता कर लिया और युवक का उसी युवती के साथ निकाह करा दिया। निकाह के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। दोनों कमरे में सुहागरात की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को दोनों के शादी होने की जानकारी नहीं थी। वह दुष्कर्म के आरोपी के तौर पर उसकी तलाश कर रही थी। सुहागरात के बीच में ही पुलिस दबिश देने युवक के घर पहुंच गई। दूल्हे को जैसे ही पुलिस के आने की जानकारी मिली तो वह डर के मारे पत्नी को कमरे में छोड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया।

========================================================================

(यह रिपोर्ट आपको कैसी लगी कृपया ईमेल, व्हाट्सएप, फोन आदि माध्यमों से हमें जरूर बताएं, ताकि कुछ कमी हो, गलती हो, या शिकायत हो, तो हम उसे सुधार सकें, साथ ही अपने  बहुमूल्य विचार भी प्रकट करें 
इस रिपोर्ट को आप अपने क्षेत्र, कार्य सहयोगी ,जनता व जिम्मेदार पदों तक शेयर भी करें! धन्यवाद! )





Popular posts
कश्मीरी मोहल्ला वार्ड: विकास की उम्मीद का 'उगता सूरज' हैं आफताब आलम
Image
शहीद भगत सिंह वार्ड प्रथम नं 13 : वार्ड शोर कम, समर्थन ज्यादा है बसपा प्रत्याशी अंजली मौर्य को
Image
हिंद नगर वार्ड: वार्ड और विकास का दूसरा नाम हैं भाजपा प्रत्याशी सौरभ सिंह 'मोनू' !
Image
खरगापुर सरसवां : जैसे मलेशेमऊ का विकास किया वैसे ही पूरे वार्ड का विकास करूंगा - मो० फारूख प्रधान
Image
शहीद भगत सिंह वार्ड द्वितीय : नए वार्ड के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से चुनावी लड़ाई में हैं दिनेश कुमार रावत
Image