29 साल छोटे लड़के से महिला को हुआ प्यार, फिर कर डाला ये कारनामा..

 

ब्रिटेन। आप ने अपने जीवन वेसे तो कई शादियां देखी होंगी। लेकिन ब्रिटेन में एक अनोखी शादी का किस्सा सामने आया है। ब्रिटेन में एक महिला ने अपने से 29 साल छोटे लड़के से शादी कर ली। दरअसल, महिला को अपने बेटे के दोस्त से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। जब यह शादी हुई तब लड़का 16 साल का था। महिला और लड़के की उम्र में 29 साल का अंतर है। फिलहाल, अब उन दोनों की शादी को 12 साल हो चुके हैं और वे अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे हैं। महिला का नाम मैरीलिन है, जिसकी उम्र अब 60 साल है। महिला ने विलियम स्मिथसे दूसरी शादी की है। स्मिथ की उम्र अब 31 साल है। मैरीलिन की स्मिथ से पहली मुलाकात तब हुई थी जब उसकी उम्र मात्र 16 थी। 
 
मैरीलिन का बेटा विलियम स्मिथ का सबसे खास दोस्त था। वही 2006 में सबसे पहले उसे अपने घर लाया था। यही वो समय था जब मैरीलिन और स्मिथ की पहली मुलाकात हुई थी। विलियम अक्सर वीडियो गेम खेलने मैरीलिन के घर आया करता था। धीरे-धीरे महिला और विलियम के बीच नजदीकी बढ़ने लगी। फिर कुछ दिनों बाद दोनों के बीच एक रिश्ता सा बन गया। बाद में इस जोड़ी ने अप्रैल 2009 में शादी कर ली। हालांकि, दोनों के ही परिवार ने इस शादी का विरोध किया। यहां तक कि, शादी के बाद इस जोड़े ने अपने कई दोस्त और रिश्तेदार खो दिए। लेकिन इसके बावजूद भी, मैरीलिन और विलियम ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और साथ में रहने लगे।  
 
मैरीलिन का कहना है कि वो और विलियम एक दूसरे से इतना प्यार करते हैं कि शादी के इतने वक्त बाद भी दोनों अभी भी एक दूसरे से अलग नहीं रह सकते और अगर कभी अलग होने कि नौबत आती है तो दोनों एक-दूसरे को बहुत याद करते हैं। मैरीलिन का कहना है कि विलियम कि जगह अभी भी उनके दिल में वही है जो पहले थी। उन्होंने कहा कि, पिछले कुछ सालों में हमने बहुत बातें सुनी हैं, लोगों के ताने सुने हैं। लेकिन फिर भी हम दोनों साथ हैं, क्योंकि हम एक दूसरे के जज़्बात को समझते हैं। हम दोनों में एक आपसी समझ है। वहीं विलियम का कहना है कि, मुझे पता है हम दोनों के बीच कुछ स्पेशल है। वह पहले भी मेरी ड्रीम वुमन थी और अब भी है। विलियम ने बताया कि कभी कभी वह घर के कामों में मैरीलिन का हाथ बंटाते हैं। मैरीलिन और विलियम के 7 बच्चे हैं। जहां एक तरफ, मैरीलिन एक छोटा बिजनेस चलाती हैं, वहीं दूसरी तरफ विलियम एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं।