3000 साल बाद पैदा हुआ ये छोटा सा शैतान, ऑस्ट्रेलिया के जंगल में मिला 'तस्मानियन'

 








मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद शानदार खबर आई है, यहां पर खुले जंगलों में 3000 साल बाद तस्मानियन डेविल नाम के जीव का जन्म हुआ है। आप इसे 'तस्मानिया का शैतान' बुला सकते हैं। छोटे कुत्ते के आकार का यह जीव मांसाहारी होता है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा मार्सुपियल कार्निवोर भी कहा जाता है। खैर ये तो उसके नाम और खान-पान की बात है। मुद्दा ये है कि जो नए तस्मानियन डेविल्स पैदा हुए हैं, उनकी क्या स्थिति है? आखिर क्यों 3000 हजार साल के बाद खुले जंगल में इस जीव का जन्म हुआ? 
जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में डेविल आर्क सेंचुरी है। यहां पर एक छोटी पहाड़ी जैसा स्थान है, जिसे बैरिंग्टन टॉप  कहा जाता है। इसी जगह पर तस्मानिया के शैतान के सात शावकों का जन्म हुआ है। इस सेंचुरी के अधिकारियों और एक कंजरवेशन समूह के लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली वो मौके पर दौड़े। उन्होंने देखा कि सात छोटे-छोटे गुलाबी रंग के फर वाले शावक अपने गड्ढेनुमा घर में एक साथ पड़े हैं। इनकी मां आसपास ही रही होगी लेकिन वो नजदीक नहीं दिखाई दे रही थी।