शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर पर भाजपा का यू-टर्न, फजीहत के बाद रद्द की सदस्यता

 नीलकंठ बक्शी ने ट्वीट कर बताया कि कपिल गुर्जर की पहचान के बारे में उत्तर प्रदेश भाजपा की गाजियाबाद इकाई को जानकारी नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई की है और कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई है।



नयी दिल्ली। दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए प्रदर्शन स्थल पर कथित रूप से गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर के भाजपा में शामिल होने पर बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) और भगवा दल के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। बुधवार को भाजपा में शामिल होने के कुछ देर बाद ही पार्टी ने गुज्जर की सदस्यता को रद्द कर दिया। भाजपा नेता नीलकंठ बक्शी ने ट्वीट कर बताया कि कपिल गुर्जर की पहचान के बारे में उत्तर प्रदेश भाजपा की गाजियाबाद इकाई को जानकारी नहीं थी। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई की है और कपिल गुर्जर की सदस्यता रद्द कर दी गई है।