मैं किसी भी कार्यक्रम में मॉस्क नहीं पहनता : नरोत्तम मिश्रा


मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि वे मॉस्क नहीं पहनते हैं। डॉ. मिश्रा यहां मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में शिरकत करने के लिए रवींद्र नाट्य गृह आए थे। इस दौरान उनके मॉस्क नहीं पहने होने को लेकर पत्रकारों ने सवाल किए। मंत्री ने कहा कि वे किसी कार्यक्रम में मॉस्क नहीं पहनते हैं। इसमें क्या होता है।

 

इसका कारण पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा 'नहीं, पहनता नहीं हूं मैं।'