इस श्रापित गांव में 8 साल बाद पैदा हुआ बच्चा, कई मन्नतों के बाद


चीन और भारत जहां जनसँख्या के पायदान में पहले और दूसरे नंबर पर है, वहीँ इटली का एक ऐसा गांव है, जहां आठ साल के बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे के जन्म के बाद गांव की कुल जनसंख्या 28 से 29 हुई है। आठ साल बाद जन्में इस  बच्चे की ख़ुशी पूरे गांव के लोगों ने मनाई। इटली के लोम्बार्डी में बसे इस गांव का नाम मॉरटर्नो है। यहां आठ साल बाद एक बच्चे का जन्म हुआ। इस बच्चे का नाम डेनिस रखा गया। 


मॉरटर्नो की मेयर एंटोनिला इनवर्निजी ने मीडिया को जानकारी दी कि बच्चा ठीक है और इतने सालों बाद उसके जन्म के कारण लोग काफी उत्साहित है। इस गांव में बच्चों के पैदा होने पर उत्सव मनाया जाता है। बेटी पैदा होने पर दरवाजे पर गुलाबी जबकि लड़का होने पर नीला रिबन काटा जाता है। इस बच्चे के जन्म से पहले 2012 में यहां एक बेटी का जन्म हुआ था। तब आखिरी बार रिबन काटा गया था। 


उसके बाद से यहां किसी बच्चे का जन्म नहीं हुआ था। जहां साल 2020 सबके लिए मनहूस साबित हो रहा है, वहीं इस गांव में ये साल खुशियां लेकर आया है। गांव के लोग यहां के जनसँख्या बढ़ने ले कारण काफी खुश है। मेयर ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु के बाद यहां की जनसंख्या हाल ही में घटकर 28 हो गई थी। इनवर्निजी ने कहा, ‘अब हम 28 से 29 लोग होने जा रहे हैं।ऐसे में एक नवजात का आना हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है’।


Popular posts
सांप के काटने पर ये 2 इलाज जरूर पढ़ ले, ना जाने कब आपके काम आ जाए और जिंदगी बच जाए
Image
शहीद भगत सिंह वार्ड द्वितीय : नए वार्ड के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से चुनावी लड़ाई में हैं दिनेश कुमार रावत
Image
शहीद भगत सिंह वार्ड प्रथम : श्री राधाकृष्ण मंदिर के आशीर्वाद से जनता तो खुश रहेगी ही, पार्टी भी खुश रहेगी - मायाराम यादव
Image
शहीद भगत सिंह वार्ड द्वितीय (नया वार्ड) : युवा जोश युवा सोच से ओत- प्रोत वीरेंद्र राजपूत
Image
फजुल्लागंज वार्ड चतुर्थ : युवा जोश और विकास की नई सोच से ओत-प्रोत हैं पंकज रावत उर्फ आदित्य
Image