यह कीड़ा बिकता है 30 लाख रुपए किलो, ये है बड़ी वजह...


नई दिल्‍ली। आपने दुनिया में कई महँगी चीज़ें देखी होंगी, किन्तु क्या आपने यह सोचा है कि कोई कीड़ा भी बहुत महँगा बिक सकता है। जी हाँ हम हीरे-जवाहरात की बात नहीं कर रहे हैं, हम एक कीड़े की बात कर रहे हैं, जो इतना महँगा बिकता है, जिसकी क़ीमत जानकार आप हैरान हो जाएँगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें हम जिस कीड़े की बात कर रहे वह 26-30 लाख रुपए प्रति किलो की दर से बिकता है। हैरानी की बात यह है कि इतना महँगा होने के बाद भी इस कीड़े को ख़रीदने के लिए लोगों की होड़ लगी रहती है।

 

आप भी सोच रहे होंगे कि आख़िर इस कीड़े में ऐसा क्या विशेष है जो यह विश्व का सबसे महँगा कीड़ा माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें भूरे रंग के इस कीड़े की लम्बाई लगभग 2 इंच होती है। यह कीड़ा हिमालय की दुर्लभ पहाड़ियों में पाया जाता है। यह कीड़ा देखने में कुछ-कुछ पौधे की तरह लगता है। यही वजह है कि लोग इसकी तलाश में दिन-रात जंगलों में भटकते रहते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस कीड़े से बहुत महँगी दवाई बनाई जाती है, इसी वजह से लोग इसके लिए पागल रहते हैं।