RSS के विकिपीडिया पेज से छेड़छाड़, इस्लामी यूजर ने लिख दिया ‘हिंदू आतंकी संगठन’

अहमद ने सबसे पहले RSS के परिचय में एडिटिंग रात के 12 बजे की। जब इसकी जानकारी अन्य एडिटर्स को मिली तो उनमें से कइयों ने उसे सुधारना चाहा। लेकिन बार-बार वही लिखा लौट के आता रहा। यानी आरएसएस को आतंकी संगठन साबित करने के लिए उक्त यूजर लगातार सक्रिय रहा।



विकिपीडिया पर  एक इस्लामी यूजर ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के पेज के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। उसने RSS के परिचय में हिंदू आतंकी संगठन लिख दिया।


विकिपीडिया पर छेड़छाड़ Ahmedfalah7711 नामक अकाउंट से किया गया। इसी अकाउंट से RSS को ‘राष्ट्रवादी संगठन’ की जगह ‘आतंकी संगठन’ लिखा गया। इसके बाद कई अन्य संपादकों ने इस जानकारी को संपादित किया। लेकिन अहमद के अकाउंट से बार-बार छेड़छाड़ जारी रहा। जब काफी कोशिश के बाद भी जानकारी सही नहीं हो पाई तो आर्टिकल को सेमी प्रोटेक्शन में रख दिया गया। लेकिन, इसके बाद एडिटिंग का यह खेल जारी रहा। ऐसा इसलिए, क्योंकि Ahmedfalah7711 नाम का यूजर इस जानकारी को संपादित करने के लिए लॉग इन वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहा था।


अहमद ने सबसे पहले आरएसएस के परिचय में एडिटिंग रात के 12 बजे की। जब इसकी जानकारी अन्य एडिटर्स को मिली तो उनमें से कइयों ने उसे सुधारना चाहा। लेकिन बार-बार वही लिखा लौट के आता रहा। यानी आरएसएस को आतंकी संगठन साबित करने के लिए उक्त यूजर लगातार सक्रिय रहा।


गौरतलब है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों की ये हरकत विकिपीडिया पर हैरान करने वाली नहीं है। विकिपीडिया पर इन्हें समय-समय पर कोई भी एडिंटिंग करने की आजादी है। अभी दो हफ्ते पहले नोआखाली दंगों में हिंदू-मुस्लिम शब्दों में हेर-फेर कर दिया गया था और हिंदू विरोधी दंगों को मुस्लिम विरोधी दंगे दर्शाने की कोशिश हुई थी। इसके अलावा विकिपीडिया के लेखों में संपादन करने का अधिकार रखने वालों ने तबलीगी जमातियों के कोरोना हॉटस्पॉट होने की जानकारी को भी डिलीट किया था और इसे मुस्लिम विरोधी कहा था।