'प्रयास ट्रस्ट दिव्यांग शिक्षा सदन' द्वारा स्वच्छता कर्मचारियों के हाथ सैनिटाइज व मास्क वितरण


बाराबंकी:  01/05/2020 को 'प्रयास ट्रस्ट दिव्यांग शिक्षा सदन'  के अध्यक्ष (विभव शुक्ला) सचिव (नीरज कुमार यादव) संरक्षिका (अनीता शुक्ला) एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा नगरपालिका परिषद नवाबगंज जनपद बाराबंकी के स्वच्छता कर्मचारियों के हाथ सैनिटाइज करवाकर मास्क वितरण किया गया , इस मौके पर जलालपुर वार्ड के सुपरवाइजर अरविंद यादव भी उपस्थित रहे ।


ट्रस्ट के अध्यक्ष ने समस्त स्वच्छता कर्मचारियों को मास्क के उपयोगिता समझाते हुए उन्हें 'आरोग्य सेतु एप' की भी जानकारी दी और कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने की कामना भी की।