अनोखा पहाड़ जहां पत्थर मारकर की जाती हैं गर्भ की जांच, ऐसे बता देता है लड़का है या लड़की

झारखंड। आज के समय में ​मां के गर्भ में बच्चे का लिंग परीक्षण करना एक कानूनन जुर्म हैं जिसकी काफी कडी सजा मिलती हैं। मगर क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कहीं पर पहाड भी ये सब बताता हो कि मां के गर्भ में लडकी है या लडका, नहीं ना, आज हम आपको एक ऐसी ही अनोखी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कुछ ऐसा ही होता हैं। आपको बता दें कि, यह जगह झारखंड के लोहरदगा स्थित खुखरा गांव में है।

 

बताया जाता है कि यहां एक पहाड़ है जिसपर चांद जैसी आकृति बनी हुई है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में बता देता है कि लड़का है या लड़की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां पर ऐसा करीब 400 सालों से हो रहा है । इसके लिए गर्भवती महिला को एक निश्चित दूरी पर खडा कर दिया जाता है और वो फिर इस पहाड़ी पर बने चांद की ओर पत्थर मारती हैं। अगर पत्थर चंद्रमा के मध्य जाकर लगे तो समझा जाता है कि गर्भ में लड़का है और यदि वह पत्थर चंद्रमा के बाहर लगे तो माना जाता है कि लड़की का जन्म होगा ।