विश्व का इकलौता देश जहां के राष्ट्रपति ने कहा हर महिला कम से कम 6 बच्चे...


इस समय पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन की वजह से परेशान हैं, और इसका सबसे बड़ा कारण धरती पर जनसंख्या विस्फोट बताया जा रहा है। जनसंख्या विस्फोट को रोकने के लिए लगभग विश्व के सभी देश, अपने स्तर पर कुछ ना कुछ कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अगर मैं आपसे कहूं कि एक ऐसा भी देश है, जहां के राष्ट्रपति ने कहा हर एक महिला को कम से कम 6 बच्चे पैदा करनी चाहिए। 


यह बात बिल्कुल सच है, हम जिस देश की बात कह रहे हैं। उसका नाम है वेनेजुएला, आप सभी को पता होगा कि कुछ समय पहले वेनेजुएला में आर्थिक संकट आया था। जिसकी वजह से वहां के अधिकतम नागरिक, वह देश छोड़कर चले गए और मौजूदा समय में भी वेनेजुएला आर्थिक संकट से जूझ रहा है। 


वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा-'ईश्वर आपको देश के लिए छह छोटे लड़के और लड़कियां पैदा करने का आशीर्वाद दें, जन्म दीजिए, फिर जन्म दीजिए, सभी महिलाओं के छह बच्चे होने चाहिए, देश की आबादी को बढ़ाए। यह अलग बात है कि उनका यह शब्द, उन्हीं के देश के मानव अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा गलत और निंदनीय बताया गया है, उनका कहना है कि देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, और इस परिस्थिति में बच्चे ज्यादा पैदा करना, यह बेवकूफ भरा बयान होगा।