मौत के बाद शव को दफनाकर घर लौटा था परिवार, अगले दिन वापस घर पहुंच तो देख....


किसी भी शख्स की मौत के बाद उसका शव दफना दिया जाता है, लेकिन वह शख्स अगले दिन आप के सामने आकर खडा हो जाए तो आप क्या करेंगे। हम यह बात इसलिए कह रहे है कि पाकिस्तान के पंजाब से ऐसी ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। वहां परिवार शव दफनाने के बाद घर ही पहुंचा था। इसके अगले ही दिन युवक घर आ गया। जिसे देखते ही सभी लोग हैरान रह गये। एक अखबार की खबर के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब स्थित चीचा वतनी क्षेत्र में जब एक परिवार ने युवक के शव को दफना दिया, तो इसके अगले ही दिन वह अपने घर वापस पहुंच गया।

 

इस शख्स का नाम मोहम्मद असलम था। जिसकी मौत की खबर सुनकर परिवार ने पुलिस द्वारा दिये गये शव को दफना दिया, लेकिन इसके अगले ही दिन वह अपने घर लौट आया। यह देखते ही सभी लोग हैरान रह गये। किसी को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। बाद में पता चला कि परिवार ने जिसे मोहम्मद असलम समझकर दफनाया था। वह किसी ओर व्यक्ति का शव था। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, मुहम्मेद असलम नशे का आदी है। वह अक्सेर अपने घर से गायब हो जाता है और कई दिनों बाद वापस घर लौटता था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। वह अपनी आदत की वजह से गायब हो गया।

 

इसी दौरान परिवार को पता चला कि बस स्टैंड के पास उसका शव पडा मिला है। जिसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अगले दिन मोहम्मद असलम के घर पहुंचने पर तफ्तीश की गई तो पता चला कि परिवार ने जिस का अंतिम संस्कार किया है वह मोहम्मद खालिद था। परिवार ने गलत पहचान कर ली थी। जिसके चलते खालिद के मरने पर असलम को मरा समझकर शव को दफना दिया। अगले दिन असलम के घर पहुंचने पर सभी हैरान रह गये।