भारत घूमने आई विदेशी लड़की के पैसे हुए खत्म तो 12वीं पास लड़के से कर ली शादी


एक ऐसी दिलचस्प प्रेम कहानी से रूबरू करवाने जा रहे है, जिसके पीछे की पूरी कहानी जानकर आप के भी होश उड़ जायेंगे, अपने पहले भी गांव की गोरी और विदेशी बाबू की प्रेम कहानी सुनी होगी इस विदेशी मूल की खूबसूरत और ग्लैमरस लड़की ने हमारे देश के एक युवक से शादी की है। वो अमेरिका वांशिगटन शहर की निवासी है, इस गोरी मेम का नाम मैरी है, मैरी तक़रीबन तीन साल पहले हमारे देश भारत घूमने फिरने के लिए आई थी।


भारत घूमने के दौरान वो हिमाचल प्रदेश के डलहौजी शहर में भी घूमने के लिए गई, मैरी को वह की टूरिस्ट जगहों के बारे में एक ज़रा भी जानकारी नहीं थी, इन सब के अलावा सबसे बड़ी मुसीबत ये थी की उसे डलहौजी में उसे रहने के लिए कोई भी जगह नहीं मिल रही थी, जिस से वो काफी परेशां हो चुकी थी।


उस समय उसके पास पैसे भी खत्म हो गए थे, ऐसे में वह एकदम निराश और उदास हो कर सड़क के किनारे बैठ गई, उसी समय एक लड़का उस रस्ते से गुजर रहा था, उसकी नज़र इस लड़की पर पड़ी उस लड़के का नाम पृथ्वी सिंह है, जब पृथ्वी ने मैरी को उदास देखा तो उसने मैरी से उसकी परेशानी पूछने चाही। 


उसे जैसे ही लड़की की मुसीबतों का पता चला वैसे ही उसने एक होटल में मैरी के रहने का इंतजाम पूरा इंतज़ाम करवाया और उसको पैसे भी दिए। सिर्फ यही नहीं बल्कि पृथ्वी ने मैरी को डलहौजी की कई टूरिस्ट जगहों पर भी अपने साथ घुमाया, इसी बीच इन दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई, पृथ्वी की अच्छाइयां देख कर मैरी को उस से प्यार हो गया। उसी बीच मैरी ने पृथ्वी को शादी का प्रपोज़ल दे दिया, आपको बता दे की पृथ्वी केवल बारहवीं पास है यही वजह है कि शुरुआत में उसे अंग्रेजी समझने में ढेर सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, इन दोनों ने हाल ही में सलूणी के एसडीएम कार्यालय में शादी की है। मैरी ने अपनी बातों में या कहा की विदेशो में कमिटमेंट की काफी कमी है।