यहां के लोग लड़की को भगाकर कर लेते है शादी, इस त्योहार का...


हमारे देश में होली का त्यौहार महत्वपूर्ण माना जाता है। होली को लेकर अलग-अलग प्रकार की परंपरा प्रचलित हैं। होली पर रंगों का त्योहार मनाया जाता है तो कही होली पर लड़की भगाकर शादी करने की प्रथा प्रचलित हैं। मध्यप्रदेश के भील आदिवासियों में होली पर एक अजीबोंगरीब परंपरा प्रचलित हैं। 


जहां ग्रामीण बाजार लगता है यहां लोग होली पर खरीदारी करने तो आते ही है लेकिन लड़के यहां अपने लिए लड़की की भी तलाश करते है। आदिवासी लड़के बाजार में वद्ययंत्र एक खास तरह का बजाकर नाचते हैं और नाचते-नाचते ही किसी भी लड़की को गाल पर गुलाल लगा देता है। यदि लड़की भी गुलाल लगा देती है तो लड़का-लड़की को राजी मान लिया जाता है।