लड़कियों को जबरन किस करने वाला सीरियल किसर गिरफ्तार


मुंबई। मुंबई की रेलवे की पुलिस ने गुरुवार को राजिउर हबीबुर खान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह आरोनी दिन-दहाड़े लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करता था। मुंबई की दादर रेलवे पुलिस ने रजीउर खान नाम के सिरफिरे सीरियल किसर को गिरफ्तार किया है। जो रेलवे की फुटओवर ब्रिज पर लड़कियों और महिलाओं को अकेला पाकर जबरन किस करता था।

 

लड़कियों के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत को लेकर लड़कियों ने पुलिस को अलर्ट किया और इसकी शिकायत की।  पुलिस के अनुसार, आरोपी 37 वर्षीय रजीउर हबीबुल खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। CCTV फुटेज वायरल हो वायरल होने के बाद आरोपी को अरेस्ट किया था। हालांकि उसे जमानत मिल गई।