इस लड़की ने फैलाया कोरोना वायरस, पीती थी चमगादड़ का सूप


नई दिल्‍ली। चीन में फैले कोरोना वायरस का प्रकोप अब बढ़ता ही जा रहा हैं। कोरोना वायरस ने भारत में भी हाहाकार मचा दिया है। बताया जा रहा है कि चीन के वुहान में रहने वाली इस लड़की का नाम वेंग मेनग्युन है। दरअसल ये लड़की एक ट्रैवल ब्लॉगर है और सोशल मीडिया पर एक ऑनलाइन ट्रैवेल शो चलाती है। इस शो का नाम ड्रीम रनर है। चीन में लाखों की संख्‍या में उसके इस शो के फालोअर हैं। उसने ये शो लगभग पांच साल पहले शुरु किया था। उसके ये शो यू ट्यूब समेत अन्‍य सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर आता हैं। उसके इस शो की लोकप्रियता का आप इससे ही अंदाजा लगा सकते है कि 2018 में जब वेंग मेनग्युन महज 28 वर्ष की थी।


तब उसे फोर्ब्स ने अपने 30 सफल चाइनीज एंट्राप्रेन्योर्स में शामिल किया था। यह अवार्ड उन्‍हें दिया जाता है जिन्होंने 30 साल की उम्र से पहले सफलता हासिल की है। चाइनीज लड़की वेंग मेनग्युन एक ट्रैवल ब्लॉगर हैं, इसी कारण वो चा. वह पश्चिमी पैसिफिक ओसीन के पलाउ Palau नाम के एक आइलैंड पर घूमने शूट के लिए गयी थी। वहां के लोग चमगादड़ खाते है और सूप बनाकर पीते हैं। अपने शो में वह दर्शकों को दिखाना चाहती थी कि वहां के लोग कैसे चमगादड़ खाते है इसलिए उसने भी शो की शूट करते समय चमगादड़ खाया था। शायद उस वक्त उसे इस बात का अभास नहीं होगा कि उसको चमगादड़ खाना इतना मंहगा पड़ेगा।