भारत में हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए करें काम: भैय्याजी जोशी

भैय्याजी जोशी यहां पणजी के निकट दोना पावला में विश्वगुरु भारत, आरएसएस का दृष्टिकोण विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा, जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए। प्राचीन काल से ही हिंदुओं ने भारत के उत्थान और पतन को देखा है।





पणजी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव भैय्याजी जोशी ने शनिवार को कहा कि जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदू समुदाय के साथ मिलकर और उनके सशक्तीकरण के लिए काम करना चाहिए। जोशी यहां पणजी के निकट दोना पावला में  विश्वगुरु भारत, आरएसएस का दृष्टिकोण  विषय पर व्याख्यान दे रहे थे।


उन्होंने मराठी में कहा,  जो भी (भारत में) काम करना चाहता है, उसे हिंदुओं के साथ और उनके कल्याण के लिए काम करना चाहिए। प्राचीन काल से ही हिंदुओं ने भारत के उत्थान और पतन को देखा है। भारत को हिंदू (समुदाय) से अलग करके नहीं देखा जा सकता। हिंदू हमेशा इस देश के केन्द्र में रहे हैं।