अवैध प्रवासियों के खिलाफ राज ठाकरे की महारैली, MNS ने दी नसीहत- हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं

राज ठाकरे इस रैली के जरिए पार्टी का दायरा मराठा अस्मिता से आगे हिंदुत्व की तरफ ले जा रहे हैं। रैली से ठाकरे बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध कर रहे हैं। इस रैली के लिए पूरे महाराष्ट्र से लोग आ रहे हैं। रैली में लोगों के लिए भगवा रंग की टी-शर्ट, टोपी और दूसरे पहनने वाले आइटम बनवाए गए हैं।





राज ठाकरे और उनकी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना मुंबई में आज महारैली कर रहे हैं। इसमें लाखों कार्यकर्ताओं के जुटने की संभावना जताई जा रही है। ठाकरे इस रैली के जरिए पार्टी का दायरा मराठा अस्मिता से आगे हिंदुत्व की तरफ ले जा रहे हैं। रैली से ठाकरे बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध कर रहे हैं। इस रैली के लिए पूरे महाराष्ट्र से लोग आ रहे हैं। रैली में लोगों के लिए भगवा रंग की टी-शर्ट, टोपी और दूसरे पहनने वाले आइटम बनवाए गए हैं।



महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अवैध प्रवासियों को नसीहत देते हुए कहा है कि चले जाओ, ये हिंदुस्तान है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। बता दें कि अपने पार्टी के झंडे का रंग भगवा करने के बाद राज ठाकरे की यह पहली रैली है। जिसका मुद्दा देश में रह रहे अवैध रूप से बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों का विरोध है।