अखिलेश यादव का पहला प्यार थी ये अभिनेत्री, करना चाहते थे शादी


मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया में कई ऐसे चेहरे हैं जो लोगों को पंसद है, ऐसे में कई ऐसी एक्ट्रेस है जो राजनीति के गलियारों की भी पसंद बनी है। दरअसल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अभिनेत्री के दीवाने थे और उन्हें अपना बनाना चाहते थे। एक दौर था जब अखिलेश यादव करीना कपूर पर जान छिडकते थे और उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना सका।  खुद अखिलेश यादव ने इस बात की पुष्टि की थी।

 

एक इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि पिताजी मान गए होते तो वह करीना कपूर से शादी कर लेते। अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी खूबसूरती में किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। डिंपल यादव भी राजनीति में सक्रिय हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें करीना कपूर की शादी बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान से हुई है और उनका एक बेटा भी है। करीना कपूर आज भी पहले की तरह काफी खूबसूरत दिखती है।