लड़की ने कार्टून जैसा दिखने के लिए करवाई सर्जरी, देख लोगों के उड़े होश


आमतौर पर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। कुछ लड़कियां खूबसूरती बरकार रखने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट, प्लास्टिक सर्जरी और दवाईयां लेने लगती हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपनी खूबसूरती से संतुष्टि नहीं होती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई खूबसूरत होने के लिए नहीं बल्कि कार्टून दिखने के लिए ये सारी चीजें करा सकता है। नहीं ना, लेकिन ये बात सच है विदेशों में कई मॉडल्स ऐसी हैं जो खूबसूरत होने के लिए नहीं बल्कि कार्टून दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराती हैं। इसके लिये वो करोड़ों रुपए खर्च करने को भी तैयार हो जाती हैं।

 

आपने कई हीरोइनों और मॉडल्स को देखा होगा जो खूबसूरत बनने के चलते प्लास्टिक सर्जरी कराती हैं और उसके बाद बिल्कुल ही भद्दी नजर आने लगती हैं। यह तो हो गई अलग बात, आज हम आपको एक ऐसी लड़की से रूबरू कराने जा रहें है जिसको कार्टून जैसे पात्रों जैसा दिखने का ऐसा शौक चढ़ा कि उसने इसके लिए अपनी 6 पसलियां ही निकलवा दीं। इस लड़की का नाम पिक्सी फॉक्स है। आपको जानकर हैरानी होगा कि इस लड़की ने कार्टून कैरक्टर के जैसा दिखने के लिए अपने शरीर से 6 पसलियां ही निकालवा दीं, जिसमें इस लड़की को करीब 120,000 रुपए खर्च करने पड़े। सर्जरी के बाद इनकी कमर का साइज महज 16 इंच रह गया। वहीं सर्जरी से पहले पिक्सी का बॉडी शेप 30, 24, 34 था।