बाथरूम में बेटी को इस हाल में देख माता-पिता के उड़ गए होश


मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की गीजर की वजह से मौत हो गई है। दरअसल नहाने के दौरान गीजर से निकली कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस का रिसाव होने की वजह से 15 साल की नाबालिग की जान चली गई है। यह दर्दनाक हादसा मुंबई के बोरिवली इलाके में घटा। सामने आई। 

 

डॉक्टर्स के अनुसार, लड़की हादसे का शिकार इसलिए हुई क्योंकि उसके बाथरूम में ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया था। डॉक्टर्स ने बताया कि गीजर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकल रही थी जो इतनी बढ़ गई थी कि लड़की की दम घुटने से मौत हो गई। लड़की का नाम ध्रुवी गोहिल है। वह 5 जनवरी की सुबह बोरीवली पश्चिम में अपने फ्लैट में नहा रही थी। तभी उसके साथ यह हादसा हुआ. उसके परिजनों को भरोसा नहीं था कि बाथरूम में जाने के बाद लड़की की लाश बाहर आएगी। बाथरूम में गए उसे काफी वक्त हो गया तब उन लोगों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया।

 

लड़की के माता-पिता ने बताया कि जब बाथरूम के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद जब उन्होंने अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। जब वे बाथरूम के अंदर घुसे तो ध्रुवी उन्हें बेहोशी की हालत में फर्श पर पड़ी मिली। इसके साथ ही गर्म पानी की वजह से उसके शरीर के दाहिने हिस्से पर छाले पड़ गए थे।