NRC को लेकर राहुल पर बरसे शाह, पूछा- क्यों घुसपैठिये आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या ?

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि 2024 के पहले देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करने वाली है।





रांची। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि एनआरसी क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे और क्या खाएंगे? क्यों आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या?


अमित शाह इतने में ही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 2024 के पहले देश से एक-एक घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालने का काम भाजपा की सरकार करने वाली है। गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। जहां पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तमाम राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमला बोल रही हैं।