इंडिया गेट मैदान में 25 वर्षीय युवक ने किया आत्मदाह

इंडिया गेट मैदान में प्रदर्शनकारी ने नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रदर्शनों के संबंध में आत्मदाह नहीं किया। उसकी पहचान कार्तिक माहेर के रूप में की गई है।





नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को एक 25 वर्षीय युवक ने खुद को आग लगा ली और डॉक्टरों ने बताया कि वह 90 फीसदी तक झुलस गया है। यह घटना इंडिया गेट मैदान में हुई जहां प्रदर्शनकारी नागरिकता संशोधन कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने बताया कि युवक ने प्रदर्शनों के संबंध में आत्मदाह नहीं किया। उसकी पहचान कार्तिक माहेर के रूप में की गई है।