फ्लाइट के अंदर रोमांस कर रहा था कपल, एयरहोस्टेस ने देखा तो लगाई फटकार


मॉस्को। दरअसल मॉस्को से व्लादिवोस्तोक जा रही एक फ्लाइट में यह घटना हुई थी। इस फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के एक कपल को आपत्तिजनक हरकतें करते हुए पकड़ा था। यह मामला रूस की राजधानी मास्को का है। यह कपल इकॉनमी क्लास में बैठा हुआ था। दोनो एक दूसरे को किस कर रहे थे। एयरहोस्टेस ने दोनो को ऐसा करते हुए देख लिया और तभी दोनो को अलग कर दिया। एयरहोस्टेस ने दोनो को फटकार भी लगाई।

 

एयर होस्टेस ने कपल से कहा कि अगर दोनों ने यह हरकत नहीं रोकी तो फ्लाइट को लैंड कराकर उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। इस पर दोनो एयरहोस्टेस से बहस करने लगे। दोनो ने शराब भी पी रखी थी। इस दौरान किसी यात्री ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर डाल दिया। यह वीडियो जल्दी ही वायरल हो गया। इसके बाद फ्लाइट जब व्लादिवोस्तोक में लैंड हुई तो पुलिस ने इस कपल को प्लेन के अंदर शराब पीकर आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।