महाराष्ट्र: सत्ता की खेल में BJP फेल, उद्धव ठाकरे का होगा राजतिलक



राज्य में देवेंद्र फडणवीस नीत नवगठित भाजपा सरकार ने बहुमत साबित करने से पहले ही मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद शिवसेना राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सरकार बनाने का न्यौता पाने की हकदार हो गई है।




मुंबई। शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में चुना। ठाकरे राज्य के शीर्ष राजनीतिक पद पर पहुंचने वाले अपने परिवार के पहले सदस्य होंगे। शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस ने अपने गठबंधन को 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' नाम दिया है।


उद्धव ठाकरे ने कहो कि मैं आप सभी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। मैं अकेला नहीं हूं, लेकिन आप सभी मेरे साथ सीएम हैं। आज जो हुआ है वह वास्तविक लोकतंत्र है। हम सब मिलकर राज्य में किसानों के आंसू पोंछेंगे। हम इस महाराष्ट्र को एक बार फिर से उस महाराष्ट्र में बनाएंगे जिसका सपना छत्रपति शिवाजी महाराज ने देखा था।