अच्‍छा खासा मर्द बन गया 'कुंवारी' औरत, अब 7 करोड़ की बॉडी के लिए ढूंढ रही Partner

 

दुनिया में कई लोग होते हैं जिन्हें भगवान द्वारा जैसा बनाया जाता है उससे संतुष्टि नहीं होती। ऐसी ही एक शख्सियत है रियलिटी टीवी स्टार जेसिका अल्वेस। जेसिका को ह्यूमन केन डॉल भी कहा जाता था। लेकिन अपनी इस इसमे से वो खुश नहीं थी। इस वजह से बीते दो सालों में उसने करीब 78 लाख रुपए खर्च कर महिला की बॉडी पाई। अब खुद को पूरी तरह महिला बनाने के लिए उसे एक पार्टनर की तलाश है। जेसिका ने कहा कि वो अपने सपनों के राजकुमार को ही सबसे पहले खुद को हाथ लगाने देगी। तब तक वो कुंवारी ही रहेगी।
 
37 साल की जेसिका ने दो साल पहले मर्द से औरत बनने का फैसला किया था। इसके बाद उसने अपनी बॉडी की सर्जरी पर पानी की तरह पैसा बहा दिया। बूब्स जॉब के अलावा इसने बम हिप्स इम्प्लांट्स करवाए। साथ ही अपने सिर के शेप की भी सर्जरी करवाई। इसके बाद भी जब उसे अधूरापन लगा तो उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स भी औरत की तरह बनवा लिए। अब जेसिका का कहना है कि उसकी बॉडी सारे सर्जरी के बाद उबर गई है और अब वो  के इसलिए लिए एक पार्टनर की तलाश कर रही है।
 
जेसिका की पहचान कुछ समय पहले ह्यूमन केन डॉल के रूप में थी। वो कई रियलिटी शोज में आ चुकी है। उस समय वो मर्द थी। डॉल के जैसे दिखने के लिए उसने तब भी कई सर्जरी करवाए थे। 17 साल की उम्र से शुरू हुए सर्जरी के खेल में अब तक जेसिका ने कुछ साढ़े 7 करोड़ रुपए फूंक दिए हैं। इस ब्राजीलियन स्टार को प्लास्टिक सर्जरी की लत लग चुकी है।
 
 
जेसिका ने अब खुलासा किया है कि वो अपने लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढ रही है। हालांकि, उसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सेक्स के लिए ऑफर दिया है। इसके बदले वो जेसिका को अच्छा-खासा अमाउंट भी देने को तैयार है लेकिन जेसिका यूं ही किसी के साथ अपनी वर्जिनिटी लूज नहीं करना चाहती। उसने बताया कि वो अपने परफेक्ट पार्टनर का इन्तजार करेगी। अगर उसे कोई ढंग का लड़का नहीं मिला तो वो कुंवारी ही रहना पसंद करेगी।