अमरीका के मैरीलैंड की रहने वाली एक महिला की किस्मत ऐसी चमकी है जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। महिला की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि हर कोई हैरान है। वनिस्सा नाम की ये महिला सब्ज़ी लेने फूड स्टोर गई थी। बाजार से गोभी खरीदने गई वनिस्सा को रास्ते में पता नहीं क्या सूझा कि उसने लॉटरी की दुकान से एक लॉटरी की टिकट खरीद ली।
मामला अमेरिका के मैरीलैंड का है। वनिस्सा नाम की ये औरत सब्जी लेने फूड स्टोर गई थी।महिला ने लॉटरी की दुकान से एक लॉटरी की टिकट खरीद डाली। वहां लगी भीड़ को देख उनके मन में लॉटरी का टिकट खरीदने की तमन्ना जागृत हुई। तो उसने लाइन में लगकर टिकट खरीदी और घर आ गई। जिसके बाद महिला ने लॉटरी का टिकट स्क्रैच किया। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। उन्होंने लॉटरी के टिकट से 1.5 करोड़ रुपए जीते हैं।
बता दें कि, वनिस्सा अकेली महिला नहीं हैं जिनकी इतनी बड़ी लॉटरी लगी हो। इससे पहले इसी महीने अमरीकी शहर न्यूयॉर्क के रहने वाले रॉबर्ट बैली की 344 मिलियन डॉलर (24,70,43,60,000 रुपए) की जैकपॉट लॉटरी लगी थी।