रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही दिन में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में चल रही हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में आंशिक रूप से सुधार दर्ज किया गया लेकिन इसके बावजूद रविवार सुबह भी प्रदूषण का स्तर 'खराब' श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 रहा।
इस बीच, रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतम तापमान के लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रहने के साथ ही दिन में तेज हवा चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। वहीं हवा में आर्द्रता का स्तर 76 प्रतिशत दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 29.8 और 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।