दिग्विजय सिंह ने कहा कि मंदिरों के अंदर बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है? जिन लोगों ने हमारे ''सनातन धर्म'' को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवा वस्त्र पहन कर लोग चूर्ण बेच रहे हैं।
भाजपा पर हमला करते हए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से हिन्दू भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। भोपाल में एक सभा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि आज लोग भगवा कपड़े पहन कर बलात्कार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों के अंदर बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है? जिन लोगों ने हमारे 'सनातन धर्म' को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भगवा वस्त्र पहन कर लोग चूर्ण बेच रहे हैं।
बता दें कि दिग्विजय भाजपा नेता चिन्मयानंद पर हमला कर रहे थे। चिन्मयानंद पर एक लड़की ने बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उधर भाजपा भी हिन्दुत्व को लेकर दिग्विजय सिंह पर हमला करते रहती है। इस लोकसभा चुनाव में भी उनके खिलाफ भाजपा ने हिन्दुत्व का मुद्दा उठाया था।